फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरेज मालिक ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के गांव तुलाशेरपुर निवासी हरिराम ई-रिक्शा गांव के पुष्पेंद्र के गैरेज में खड़ी करते थे। हरिराम ने बताया कि बीते वर्ष 30 दिसंबर को जब वह रिक्शा लेने गैरेज पहुंचे तो बाडी और कुछ सीटें जली हुई मिली। पुष्पेंद्र को सूचना दी तो उसने ई-रिक्शा ठीक कराने का आश्वासन दिया। लेकिन ठीक नहीं कराया। आरोप है कि ई-रिक्शा ठीक कराने का तकाजा करने पहुंचा तो पुष्पेंद्र और उसके भाई भारत और नरवीर ने उन पर हमला कर दिया। साथ में खड़ी उनकी पत्नी से भी गाली गलौज की। कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें