फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद ई रिक्शा चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर ब्रह्मपुरा निवासी अकील यार खां ई रिक्शा चालक हैं। अकील ने बताया कि भीड़ के कारण श्यामगंज पुल से उतर रही एक कार से उनकी टक्कर हो गई। कार चालक बीच सड़क उन्हें गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने कार से हॉकी स्टिक निकाली और उन्हें पीटने लगा। भीड़ इकट्ठी हुई तो कार चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अकील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकील के बेटे अकरम ने बताया कि वह तहरीर लेकर थाने गया तो पुलिस समझौते का दबाव बनाने लगी और तहरीर भी नहीं ली। अकरम के मुताबिक कार चालक रामपुर गार्डन निवासी व्यापारी का बेटा है, इसलिए पुलिस उसे बचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें