फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में बैठी महिला का पर्स छीनकर भागे लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बृहस्पतिवार देर रात ऑटो से जा रही बदायूं निवासी महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। महिला ने शक के आधार पर ऑटो ड्राइवर को पुलिस से पकड़वा दिया है। बारादरी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बदायूं के कबूलपुरा निवासी शारिक खान की पत्नी गुलनाज किसी रिश्तेदारी में बृहस्पतिवार को शहर आई थीं। उन्होंने बताया कि खुर्रम गौंटिया की ओर होकर ऑटो से जा रही थीं। तभी बाइक पर आए दो लड़कों ने उनका पर्स खींच लिया और भाग निकले। इसमें करीब 13 हजार रुपये थे। उन्होंने ड्राइवर से ऑटो तेज भगाने को कहा तो उसने और धीमी गति कर दी। इससे लड़के भाग निकले। महिला और उसके साथ मौजूद लोगों ने सूचना दी तो पुलिस ऑटो ड्राइवर को पकड़ लाई। वह हवाई अड्डे के पास का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें