बरेली। ननिहाल जा रही युवती का हाथ पकड़कर शोहदों ने छेड़छाड़ की। इज्जतनगर क्षेत्र की युवती के मुताबिक 14 फरवरी को प्रेमनगर में एक अस्पताल के पास खड़े याकूब और फरीद ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे पीटा। आसपास के लोग पहुंचे तो धमकी देते हुए भाग गए। एसएसपी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो