फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के व्यापारी ढूंढते फिरे.. मसाज पार्लर कहां है

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लुधियाना के दो कपड़ा व्यापारी बरेली आए। उन्होंने यहां हिना मसाज पार्लर में ऑनलाइन बुकिंग कर एडवांस भुगतान भी कर दिया। मंगलवार को बताए गए पते पर स्टेशन रोड पहुंच गए। यहां उन्हें मसाज पार्लर नहीं मिलने पर ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

लुधियाना के कपड़ा व्यापारी दिनेश अग्रवाल और पवन कुमार बरेली आए थे। यहां एक होटल में कमरा लेने के बाद उन्होंने मसाज कराने के बारे में सोचा। नेट पर उन्हें हिना मसाज पार्लर का नाम मिला। इसके बाद ऑनलाइन ही 2200 रुपये का पेमेंट कर दिया गया। कुछ देर में उनके पास फोन आ गया। रात आठ बजे की बुकिंग बताकर स्टेशन रोड पर पंचम होटल के पास बुलाया गया। दोनों व्यापारियों के वहां पहुंचने के बाद दोबारा मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। एक युवती ने फोन उठाकर कहा कि आपको विदेशी ऑयल और क्रीमों के लिए तीन हजार रुपये और जमा कराने होंगे। व्यापारियों ने कहा, रुपये नहीं है। मोलभाव के बाद ऑनलाइन साइट के जरिये 800 रुपये और जमा कराए गए। कुछ देर बाद उस नंबर से दोबारा फोन आया कि आपको तीन हजार रुपये जमा कराने ही होंगे, तभी पार्लर में एंट्री मिलेगी। इस पर व्यापारियों ने कहा, जमा रुपया वापस करा दें, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इसके बाद व्यापारियों ने पार्लर ढूंढने की कोशिश की पर पता नहीं चला। मंगलवार रात करीब दस बजे उन्होंने कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को पूरा वाकया बताया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें