फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण अभियंता के खिलाफ जांच को निगम पहुंची विजिलेंस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पूर्व पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए विजिलेंस की सीओ शैलजा मिश्रा और इंस्पेक्टर मुकुंद मिश्रा बुधवार को नगर निगम दफ्तर पहुंचे। टीम ने अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह से मुलाकात कर आरोपों से संबंधित कुछ जानकारियां जुटाईं। टीम कुछ दस्तावेज भी अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

इलाहाबाद ट्रांसफर हो चुके नगर निगम के पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा के खिलाफ पिछले दिनों शासन में शिकायत की गई थी, इसकी जांच विजिलेंस को दी गई है। उन पर आरोप है कि डोर-टू-डोर योजना, मोहनपुर ठिरिया स्लाटर हाउस में निर्धारित से ज्यादा पशुओं का कटान, सफाई-कर्मचारियों के सामान के क्रय एवं वितरण में अनियमितता बरती गई है। बजट को मनमाने तरीके से खर्च करने और काफी सामान की फर्जी खरीद का भी आरोप है। यह शिकायत मुक्ता प्रसाद के नाम से की गई थी। शिकायत के बाद विजिलेंस की एसपी किरन यादव ने नगर निगम को पत्र लिखकर मामले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। इसके बावजूद दस्तावेज न मिलने पर जांच अधिकारी सीओ शैलजा मिश्रा और इंस्पेक्टर मुकुंद मिश्रा नगर निगम पहुंचे। टीम ने अपर नगर आयुक्त की मौजूदगी में स्टोर इंचार्ज सरवर अली और स्वास्थ्य विभाग के बाबू सुमित से पूछताछ। इसके बाद कुछ दस्तावेज लेने के बाद टीम वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें