फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत से छूटते ही लूट लिए महिला के कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार सुबह मार्निंग वाक पर निकली महिला से कुंडल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार को इन्हें जेल भेज दिया गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस इन तक पहुंची। इनमें से एक हिस्ट्रीशीटर है और कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। कोतवाली के मदारी गेट निवासी सरोज देवी (58) शुक्रवार सुबह घर से टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक से आए दो लुटेरों ने उनके कानों से दोनों कुंडल खींच लिए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। छानबीन के दौरान घटनास्थल पर एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को सुराग मिला। लाल-काले रंग की जैकेट और जूतों से पुलिस पहचान में जुटी। पुराने अपराधियों के फोटो से मिलान पर आजमनगर निवासी मोइन उर्फ विक्की और कांकरटोला निवासी मोहम्मद शाहनवाज के रूप में शिनाख्त हुई। शनिवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से कुंडल और फुटेज में दिख रही बाइक भी बरामद हुई। इसके अलावा 315 बोर के तमंचे और कारतूस भी मिले। शाहनवाज उर्फ शन्ना किला क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। मोईन के खिलाफ भी लूट और छिनैती के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें