फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 सीटों पर लड़ेगी टीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय सोमवार को शहर में मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में बताया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सेना को राजनीति से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इस दौरान मंडल प्रभारी सुमित मेहरोत्रा, रोहित राठौर, ब्रजेश राना, बंटू, फहीम बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विशाल धरना-प्रदर्शन आज
बरेली। संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से 5 मार्च को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों की तादाद में मौजूद लोग 124वें संविधान संशोधन के तहत पास हुए बिल का विरोध करेंगे। इसके बाद डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सेमिनार हुआ
बरेली। ग्रेट फार्मासिस्ट वेलफेयर सोसायटी ने सोमवार को रोटरी भवन सभागार में सेमिनार का आयोजन किया। इसमें फार्मासिस्ट विषय पर पदाधिकारियों ने अपनी राय प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा और सोसायटी अध्यक्ष डॉ. जनार्दन सिंह गंगवार मौजूद रहे। इस दौरान फार्मा संबंधी समस्याओं के निस्तारण पर पदाधिकरियों ने कार्य योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें