बरेली। बारादरी क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक 22 मई 2017 को पड़ोसी अशोक उसे अकेला देखकर घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि आरोपी उसके घर में किराये पर रहने वाली युवती से भी छेड़छाड़ करता है। कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो