बरेली। बारादरी क्षेत्र से एक किशोरी को किराएदार का लड़का अगवा कर ले गया। किशोरी के पिता ने थाना बारादरी में तहरीर दी है। चक चुंगी के एक व्यक्ति ने बताया कि 26 नवंबर को उसकी पत्नी काम पर गई हुई थीं, वह भी घर पर नहीं था। इसी दौरान उसकी नाबालिग पुत्री घर से गायब हो गई। वह अपने साथ रुपये और चांदी के जेवर भी ले गई है। आरोप है कि पड़ोस में किराये पर रहने वाला युवक उसे अगवा कर ले गया है। लड़की के पिता ने लड़के के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। थाना बारादरी पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।