फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के शक की सुई छह संदिग्धों पर आकर टिकी

Fri, 10 Aug 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल की मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में पुलिस के शक की सुई अब छह संदिग्धों पर आकर टिक गई है। पुलिस ने घटना के बाद 16 लोगों को पूछताछ के बाद उठाया था। इनमें से 10 को सुबह छोड़ दिया गया। पुलिस ने बच्ची के अपहरण की दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा भी बढ़ा दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दुराचार की कोशिश की धारा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

संजयनगर निवासी वैन ड्राइवर की छह वर्षीय बेटी मंगलवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस रात में ही उसे खोजने में जुट गई थी, मगर कामयाबी नहीं मिली। बुधवार सुबह करीब पांच बजे जब बच्ची के परिजन दोबारा खोजने निकले तो घर से सौ कदम की दूरी पर ईंटों के ढेर के पास बच्ची का शव मिला। पोस्टमार्टम में बच्ची की मौत गला घोटने से होने की पुष्टि हुई। उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट पर चोटों-खरोचों के निशान भी थे। शव मिलने के बाद बच्ची के अपहरण के मामले में बारादरी पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी है।

किसी 25 वर्ष तक की उम्र के दरिंदे की करतूत
पुलिस का मानना है कि आरोपी 20-25 साल की उम्र का है। पीड़िता का घर गली में किनारे पर है और आगे गली भी बंद है। इस आधार पर पुलिस मानकर चल रही है कि घटना में कोई करीबी ही शामिल है। इसके चलते आसपास के 20-25 आयु वर्ग के 16 युवकों को बारादरी पुलिस ने मंगलवार को उठाया था।
विज्ञापन


एसएसपी खुद जांच में जुटे
बारादरी पुलिस द्वारा पकड़े गए 16 युवकों से बुधवार दोपहर से लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तक पूछताछ जारी रही। रात में एसएसपी मुनिराज जी., एसपी सिटी अभिनंदन सिंह भी बारादरी थाने पहुंचे और संदिग्धों से कई घंटे तक पूछताछ करते रहे। बृहस्पतिवार दोपहर इनमें से 10 युवकों को छोड़ दिया गया। थाने में बाकी बचे छह संदिग्धों से एसपी सिटी देर रात तक पूछते रहे। पुलिस की शक की सुई अब इन्हीं छह संदिग्धों पर आकर टिक गई है।

बच्ची के घर में सन्नाटा, पड़ोसी भी सहमे
घटना के बाद से पीड़िता के घर में सन्नाटा पसरा है। मृतका तीन बहनों में मझली थी। बच्ची की मौत के बाद से उसकी दोनों बहनें भी सहमी हुई हैं। परिवार के लोग सदमे में हैं कि उनके साथ यह घटना किसने की, जबकि किसी से उनकी कोई अदावत भी नहीं है। पड़ोस के लोग भी घटना को लेकर दरिंदे को कोस रहे हैं। अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अनजाना डर सभी के मन में बैठा हुआ है। पड़ोस के व्यक्ति पर ही पुलिस के शक ने उन्हें और ज्यादा भयभीत कर दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें