फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री के चचेरे भाई के घर से लाखों की चोरी

Wed, 25 Jul 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के चचेरे भाई उमानाथ अग्रवाल और उनके भतीजे के घर में घुसे चोर लाखों के जेवरात और कैश चोरी कर ले गए। कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में करीब सात लाख कीमत की संपत्ति चोरी होने की बात कही गई है। पुलिस छानबीन के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज से नकाबपोश चोर की तस्वीर निकाली गई है।
विज्ञापन

रामपुर बाग में रहने वाले वित्त मंत्री के भाई सराफा कारोबारी उमानाथ अग्रवाल गौशाला के भी अध्यक्ष है। सोमवार आधी रात के बाद ऑफिस की ग्रिल तोड़कर नकाबपोश चोर उनके कमरे में दाखिल हुआ। पहले ऑफिस खंगाला और उसके बाद अंदर घर में उनके बेटे सुशांत अग्रवाल के कमरे में पहुंचा। चोर ने कमरे में रखे ज्वैलरी बॉक्स में रखे करीब पांच लाख के जेवरात और पौने दो लाख रुपये का कैश चोरी कर लिया। ऑफिस रखे गौशाला के भी करीब 25 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। इसके बाद चोर पड़ोस में ही उनके भतीजे हेमंत अग्रवाल के घर में घुसा लेकिन वहां कोई कीमती सामान उसके हाथ नहीं लगा। सुबह पांच बजे जागने के बाद परिवार वालों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ प्रथम कुलदीप कुमार और कोतवाली पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। उमानाथ के घर के सीसीटीवी कैमरे तो खराब निकले लेकिन हेमंत के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। चोर ने नकाब के साथ ग्लब्स भी पहन रखे थे ताकि चोरी करते हुए कहीं उसके फिंगर प्रिंट न छूट जाए। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, श्यामगंज में साईं मंदिर के पास ट्रांसपोर्टर राजीव साहनी की एजेंसी में भी सोमवार रात चोरी हो गई। चोर यहां से इन्वर्टर और बैटरी चोरी करके ले गए हैं। राजीव के यहां से दो महीने पहले भी इन्वर्टर-बैटरी चोरी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें