फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर की 1

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर की 181 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्ट फोन
विज्ञापन

बाराबंकी। केंद्र सरकार ने राज्यों में संचालित पोषण मिशन योजना को समाप्त कर दिया है। इसके स्थान पर ‘पोषण अभियान 2022’ शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत जिले के रामनगर ब्लॉक को इसके लिए चुना गया है। यहां पर एक आंगनबाड़ी को स्मार्ट फोन देकर सभी कामकाज इसी पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

‘पोषण मिशन अभियान 2022’ के तहत जिले के रामनगर ब्लॉक की 181 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। केंद्रों को डिजिटल वजन मशीन दी जाएगी, जिसमें बच्चे का वजन होते ही ग्रोथ चार्ट बन जाएगा। अब अधिकारियों को केंद्रों को गोद नहीं लेना पड़ेगा। 2022 तक जिले को अभियान के तहत कुपोषण मुक्त बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को कागजी लिखा पढ़ी से निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि पोषाहार की पैकिट में अब बार कोड होगा। जिससे यह पता लग सकेगा कि पोषाहार किस केंद्र पर कितना गया है। यह व्यवस्था सिर्फ पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल ब्लाकों में ही लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें