फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दंपति को लूटा, पिटाई से बच्चे की मौत

Sat, 07 Jul 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम बेटे का अल्ट्रासाउंड कराने के बाद बाइक पर घर लौट रहे दंपति को रास्ते में बदमाशों घेर लिया और डंडे से पीटा। बदमाशों की पिटाई से चोट आने पर बच्चे की मौत हो गई। दंपति से 17 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। इस घटना का पता लगने पर पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन

दातागंज थाना क्षेत्र के सिसइया गांव निवासी छोटे और उनकी पत्नी पीना शुक्रवार को अपने तीन साल के बेटे कुलदीप का अल्ट्रासाउंड कराने शहर आए थे। छोटे के मुताबिक रात करीब आठ बजे वह पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में मूसाझाग थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव के पास रोड किनारे पहले से चार बदमाश खड़े थे। नजदीक पहुंचने पर उनमें बदमाश ने छोटे के डंडा मारा। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गिर गई। उनके गिरते ही बदमाशों ने नन्हें उसकी पत्नी और बच्चे को पीटना शुरू कर दिया, जिसमें तीनों के चोटें आईं। छोटे की जेब से 17 हजार रुपये लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। इसके बाद दंपति ने मूसाझाग थाने जाकर घटना की सूचना दी। वहां से दंपति को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। छोटे का कहना है कि उन्होंने एक बदमाश को पहचान लिया है, जो उन्हीं के गांव का रहने वाला है। उधर, सीओ उझानी भूषण वर्मा का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। मूसाझाग और दातागंज पुलिस को मौके पर भेजा गया है। छानबीन के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें