बरेली।
प्रेमनगर के नरकुलागंज में शुक्रवार देर रात एक ट्रक की चपेट में आकर दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। नरकुलागंज
निवासी नब्बू शाह पुत्र लल्लू शाह शुक्रवार रात को बाथरूम जाने के लिए उठा था। उसके घर के बाहर एक ट्रक बैक हो रहा था। ट्रक की टक्कर से उनकी घर की दीवार भरभराकर गिर गई। इस आवाज को सुनकर लोग भागते हुए आए। दीवार के मलबे से नब्बू के शव को बाहर निकाला गया। लोगों ने यूपी 100 को हादसे की सूचना दी। ट्रक और चालक को भी पकड़ लिया गया। प्रेमनगर पुलिस ने ट्रक को जब्त करके थाने पर खड़ा कर लिया और चालक को बैठा लिया गया।