फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डांसर खुद ही हिजड़ा बनकर आया हमारा इलाका छीनने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हिजड़ों की एक टोली गुरुवार को एसएसपी दफ्तर आकर एसपी क्राइम से मिली। कहा कि हाल ही में एक डांसर ने खुद को जबरन हिजड़ा बनाने की रिपोर्ट उन लोगों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई है। जबकि सच्चाई ये है कि वह सर्जन से खुद हिजड़ा बनवाकर आया है। उसकी मंशा उनका इलाका कब्जाने की है। मामले की सही से जांच करा ली जाए उसके बाद ही गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई हो।
विज्ञापन

किला की वाल्मीकि बस्ती निवासी ओमकार और छोटी के साथ टोली एसपी क्राइम रमेश भारतीय से मिली। कहा कि उनकी शिष्या रेखा इज्जतनगर क्षेत्र में बधाई मांगकर अपना जीवनयापन करती है। रेखा के साथ उसके कई चेले काम करते हैं। इनमें से एक खुद ऑपरेशन करवाकर हिजड़ा बन गया है। अपने दो साथियों की मदद से उसने रेखा व अन्य के खिलाफ इज्जतनगर थाने में खुद का अंगभंग करने की रिपोर्ट कराई है। उसका मकसद रेखा का बधाई वाला इलाका छीनने का है। इसको लेकर दबाव भी डलवाया जा रहा है। धमकी दी जा रही है कि उसकी बात न मानने पर और गंभीर केस में फंसा दिया जाएगा। छोटी ने आरोप लगाने वाले समेत उसके तीनों साथियों पर कार्रवाई कराने की मांग की। एसपी क्राइम ने मामले में इज्जतनगर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें