बरेली। उमरसिया निवासी किशोरी बुधवार सुबह अपने घर से नकदी जेवर समेटकर गांव के ही नाबालिग लड़के के घर पहुंच गई। इसके बाद दोनों थाना कैंट पहुंचे और बोले- हमारी शादी करा दो। लड़का इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दोनों ने पुलिस को बताया कि हम साथ रहना चाहते हैं और माता-पिता हमें मार देगें। पुलिस ने दोनों को थाने में बैठाकर परिजनों को बुला लिया। परिवार के समझाने पर दोनों घर चले गए।