00
क्या कहते हैं अधिकारी :
किसी भी एनकाउंटर के बाद बदमाशों के परिवार लोग आमतौर पर ऐसे ही आरोप लगाते हैं। सिपाही के छह जनवरी को कपिल को घर से बुलाकर लाने के आरोप की सत्यता जांच में साफ हो जाएगी। एनकाउंटर के बाद खुली जांच होती है। एनकाउंटर में शामिल पुलिस के साथ बदमाशों के परिवार के सदस्य और चश्मदीद लोगों के बयान होते हैं। कही कोई गड़बड़ी हुई होगी तो सामने आ जाएगी। - प्रेमप्रकाश, एडीजी बरेली जोन
मैने खुद कई एनकाउंटर किए हैं। अशोक की क्राइम हिस्ट्री न मिलना कोई अचरज की बात नहीं है। पश्चिम के कई बड़े हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपनी अगुवाई में नये लड़कों को शामिल कर लेते है। उनके एनकाउंटर के बाद उनकी क्राइम हिस्ट्री नहीं मिलती है। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी बरेली रेंज
परिवार के आरोप जांच में साफ हो जाएंगे। संभल के हिस्ट्रीशीटर समेत दो पुलिस की गोली से मरे हैं। खुद सराफ मौके पर आकर सभी चीजों की तस्दीक कर रहे हैं। हमारे लोग भी घायल हुए हैं। वैज्ञानिक आधार पर साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। - मुनिराज जी. एसएसपी बरेली