फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में फर्जी एफडी से ले लिया रामगंगा तटबंध बनाने का ठेका

Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बदायूं में रामगंगा के तटबंध बनाने का ठेका लेने वाले एटा के दो ठेकेदारों अनिल कुमार और प्रबल प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी करके सरकारी धन हड़पने की यहां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाढ़ कार्य मंडल के अधीक्षण अभियंता के मुताबिक दोनों ठेकेदारों ने बतौर गारंटी जो एफडी जमा की, वह जांच में फर्जी निकली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि बदायूं में रामगंगा पर बाई तरफ बने तटबंध पर डेढ़ किमी और चंदनपुर-हुसैनपुर तटबंध पर ढाई किमी तक सुरक्षात्मक कार्य की ई-निविदा निकाली गई थी। इसमें मैसर्स आरपी ग्रुप ऑफ कंस्ट्रक्शन एटा के प्रोपराइटर अनिल कुमार की दरें न्यूनतम आने के बाद उन्हें ठेका दिया गया। इस कार्य में फर्म ने एफडीआर जमा कराई थी। गारंटी में आई एफडीआर की जानकारी करने पर बैंक ने उसे फर्जी बताया। इसके बाद फर्म का ठेका निरस्त कर दिया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें