फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवनगर में बंद घर से 17 लाख की चोरी

Tue, 12 Sep 2017 01:37 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईवीआरआई के पास शिवनगर कॉलोनी में चोरों ने बिग एफएम रेडियो स्टेशन हेड के बंद घर को खंगाल लिया। परिवार ने 10 लाख रुपये के जेवर समेत करीब 17 लाख रुपये का माल चोरी होने की बात कहते हुए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

शिवनगर कॉलोनी निवासी अभिनव द्विवेदी बिग एफएम रेडियो स्टेशन के हेड हैं। वह गुरुवार को परिवार के साथ अपनी ससुराल अलवर गए थे। मकान में ताला पड़ा था। इसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरों के ताले और कुंडे काट लिए। अलमारी का लॉक तोड़कर करीब दस लाख के जेवर, 29 हजार की नकदी, मोबाइल, लैपटॉप, म्यूजिक सिस्टम समेत करीब 17 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। रविवार देर रात घर लौटे अभिनव ने ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। घर का सारा सामान तितर-बितर था। पुलिस ने इस मामले में पड़ोसियों से पूछताछ करके जानकारी जुटाने की कोशिश की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस को इस मामले में परिवार के करीबी लोगों पर शक है। चोरों को यह पता था कि घर कब से कब तक खाली रहने वाला है, इसलिए उन्होंने इत्मीनान से सेफ से लेकर बेड तक खंगाला। क्षेत्र के बदमाशों को भी पुलिस चिह्नित करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें