फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल गोदाम रोड पर झाड़ियों में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम जेल के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। वहां कूड़ा उठाने वाले लड़कों ने शव को संदिग्ध अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। शव जेल से दीवार से सटी झाड़ियों में छिपा पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पहनावे और शरीर को देख मृतक मजदूर वर्ग का मालूम होता है। जंक्शन चौकी इंचार्ज सिद्धांत शर्मा ने बताया कि मृतक के गले में अंगोछा बंधा होने के कारण प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें