सहसवान (बदायूं)। पत्नी को बुलाने ससुराल आए एक युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम दीनापुर निवासी इतवारी (25) पुत्र लखपत की शहबाजपुर मोहल्ले में ससुराल है। इतवारी शनिवार शाम अपनी पत्नी गायत्री देवी को ले जाने ससुराल आया था लेकिन उस वक्त वह काफी शराब पिये हुए था। इससे ससुराल वालों ने गायत्री को साथ भेजने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर इतवारी बड़ेरिया स्थित रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर ससुराल से चला गया। देर रात रास्ते में बड़ेरिया गांव के पास उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में इतवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने था। कोतवाली पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। ब्यूरो