फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विवाहिता ने पति और अन्य ससुरालवालों पर दहेज की खातिर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इज्जतनगर के गांव रहपुरा चौधरी निवासी तबस्सुम की शादी करीब पांच साल पहले किला क्षेत्र के केला बाग निवासी हसीन अंसारी से हुई थी। तबस्सुम का आरोप है कि दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर हसीन व अन्य ससुरालवालों ने करीब एक महीने पहले उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। शादी के दो साल बाद बेटी का जन्म होने पर ससुरालवाले और नाराज हो गए। तबस्सुम के मुताबिक, दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। तबस्सुम की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में पति हसीन, सास नादिरा बी और देवर आदिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें