फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल व्यापारी की हत्या करके लाश पुलिस पिकेट से सौ मीटर दूर फेंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं के लिए
विज्ञापन


फोटो ----
चावल व्यापारी की हत्या कर पुलिस पिकेट के पास फेंकी लाश
देवचरा बाजार के पास खेत में मिला मढ़ीनाथ के जगतपाल का शव
सिर में भारी चीज मारकर की हत्या, शरीर पर चोटों के और भी निशान

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली (भमोरा)। मढ़ीनाथ में रहने वाले 40 वर्षीय चावल व्यापारी जगतपाल की हत्या कर बल्लिया रोड पर पुलिस पिकेट के नजदीक ही लाश फेंक दी गई। पुलिस की छानबीन में लाश से करीब 50 मीटर दूर व्यापारी की चप्पलें और पैंट रखी मिली। पुलिस ने सुराग पाने के लिए मौके पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। शरीर पर मिले चोटों के निशान से यह अंदाजा जरूर लगाया गया कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
मूल रूप से वजीरगंज (बदायूं) के गांव सिंगथरा के रहने वाले चावल व्यापारी जगतपाल मढ़ीनाथ में पंडित वाली गली में पत्नी मीरा के साथ रहते थे। उनकी एक 15 साल की बेटी और दो बेटे हैं। जगतपाल देवचरा के बाजार से चावल खरीदकर शहर की दुकानों पर सप्लाई करते थे। पत्नी के मुताबिक वह बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे देवचरा बाजार जाने को निकले थे। दोपहर में उन्होंने उनके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन बात नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह 11 बजे उन्हें उनकी लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश देवचरा चौराहे से बल्लिया जाने वाली रोड पर सौ मीटर अंदर बब्बा उर्फ राजा के खेत में मिली। आंखों से रिसते खून को देखकर लगा कि आंखें फोड़ी गई हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सिर की चोट से आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। व्यापारी की मौत की वजह सिर के पीछे भारी चीज का प्रहार बताया गया है।
विज्ञापन


लाश खेत में फेंककर जेब में रखा मोबाइल
पुलिस का मानना है कि कहीं और कत्ल करने के बाद लाश को खेत तक लाया गया। यहां कातिल ने लाश से 50 मीटर की दूरी पर पैंट और चप्पलें रखीं। खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में लाश को फेंक दिया गया। मोबाइल को शर्ट की ऊपर की जेब में रखा, जिसे हाथापाई के दौरान गिर जाना चाहिए था। उसी मोबाइल से व्यापारी की शिनाख्त हुई। उनके गले पर भी निशान मिले, जिसको देखकर लगता है कि उनका गला घोंटने की कोशिश भी हुई। किशन प्रताप ने सबसे पहले लाश देख सात बजे लोगों को बताया, पुलिस करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

---------

कत्ल में किसी नजदीकी का हाथ होने का शक
पुलिस को शक है कि जगतपाल के कत्ल में उनके किसी नजदीकी का ही हाथ हो सकता है। सिर में चोट मारने से पहले उनके हाथ को चाकू से काटा गया था। सीने पर भी खून के निशान मिले। पुलिस का अंदाजा है कि हत्या में दो-तीन लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस की छानबीन में यह भी पता चला कि जगतपाल की ससुराल अलीगंज के खैलम गांव में है। साले बबलू गुप्ता की देवचरा में कास्मेटिक्स की दुकान है। हालांकि बबलू ने पुलिस को बताया कि उनकी कई महीनों से जगतपाल से मुलाकात नहीं हुई थी। देवचरा में ही जगतपाल के साढ़ू संजीव गुप्ता की भी धान की आढ़त है। संजीव ने बताया कि उनकी भी जगतपाल से पिछले धान के सीजन में मुलाकात हुई थी। हालांकि बाद में यह भी कहा कि वह बृहस्पतिवार को बाजार में थे। हो सकता है कि उसी बीच जगतपाल उनकी दुकान पर आए हों। जगतपाल के दो भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके परिवार वजीरगंज बदायूं में रहे हैं। छोटे साले नन्हे की तहरीर पर थाना भमोरा में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अवैध संबंधों की लाइन पर भी तफ्तीश कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें