फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली वालो! उड़ने के लिए अब दशहरा तक करो ‘संतोष’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव से पहले क्रेडिट लेने के चक्कर में बरेली में हवाई अड्डे का आनन-फानन में उद्घाटन तो करा दिया गया, लेकिन उड़ानें शुरू होने के आसार अब भी नहीं दिख रहे हैं। हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्री से एक मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अब दशहरा तक उड़ानें शुरू होने की उम्मीद जताई है। बताया जा रहा है कि बरेली से उड़ानें शुरू करने के लिए अब किसी और कंपनी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से हुई एक मुलाकात में बरेली से उड़ानें शुरू कराने के बारे में चर्चा की थी। संतोष गंगवार ने पुरी को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली की चुनावी सभा में जल्द हवाई सेवा शुरू कराने की घोषणा की थी लेकिन दिक्कत यह है कि बरेली से लखनऊ और दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने का लाइसेंस गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को मिला है। जेट एयरवेज के अफसर बरेली हवाई अड्डे की सारी तैयारियों को ओके बता चुके हैं। दस मार्च को हवाई अड्डे का उद्घाटन भी हो गया। जेट एयरवेज ने 15 अप्रैल से उड़ानें शुरू करने को कहा था, लेकिन वित्तीय संकट से घिरी यह कंपनी अब उड़ानें शुरू करने की हालत में ही नहीं है।
संतोष गंगवार ने नागरिक उड्डयन मंत्री को बताया कि टर्बो के पास सिर्फ बरेली-लखनऊ का परमिट है और एयरक्राप्ट भी उसके पास नहीं हैं। इसलिए बरेली से हवाई सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी किसी और कंपनी सौंप दी जाए। बकौल संतोष गंगवार, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा है कि नई कंपनी भी दो महीने से पहले सेवा शुरू नहीं कर पाएगी क्योंकि लाइसेंस के लिए कई तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। उन्होंने वादा किया कि बरेली से दशहरा से पहले हवाई सेवा शुरू कराईं जाएगी। इसके लिए इंडिगो और जूम जैसी आपरेटर कंपनियों से बात की जाएगी। उन्होंने इस बारे में अफसरों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें