फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत दौलतापुर गांव में खड़ंजा ऊंचा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, साथ ही पत्थरबाजी भी हुई। घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें से एक वृद्ध ने बाद में जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दौलतापुर में जियाराम का पड़ोस के ही कुछ लोगों से खड़ंजा ऊंचा करने को लेकर बृहस्पतिवार शाम विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। संघर्ष में जियाराम (60) के साथ ही उसके भाई हुकुम सिंह की बेटी प्रियंका (15), दूसरे भाई रामस्वरूप के दो बेटे राजीव (25) और रामू (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया और घायलों को बिजुआ सीएचसी ले गई। गंभीर घायल जियाराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
ग्राम प्रधान मोहर सिंह ने बताया कि बरसात के पानी में विपक्षी अरुण के घर के सामने पानी भर जाता था। कुछ लोगों ने अरुण से मिट्टी डलवाने को कहा था। लेकिन उसे यह नहीं मालूम था कि दोनों पक्षों में विवाद हो जाएगा। भीरा एसओ अनिल कुमार ने बताया कि जियाराम पक्ष की ओर से अरुण कुमार, निरंजन, सुरेंद्र और सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें