फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसरक रेलवे क्रॉसिंग का ट्रक ने तोड़ा बूम, ट्रेनों को पेपर कॉशन देकर गुजारा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। बिलपुुुर-मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच कसरक रेल क्रॉसिंग संख्या 342 का गुरुवार सुबह करीब चार बजे ट्रक चालक ने बूम तोड़ दिया। जिससे सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। अप और डाउन लाइन से गुजरने वाली राजधानी, दून, कुंभनगरी, चंडीगढ़, सत्याग्रह, जनसाधारण आदि कई ट्रेनों को पेपर काशन देकर गुजारा गया। इसके चलते ट्रेनें 20 मिनट देरी से चलीं। सूचना पर पहुंची इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम ने दोपहर बाद बूम की मरम्मत कर ट्रेनों का संचालन सुचारु किया। उधर शाम चार बजे बिलपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास जैतीपुर क्रॉसिंग पर एक युवक की बाइक बूम से टकरा गई। इस पर रेलवे कर्मी ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो रेलकर्मी उनसे भिड़ गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें