बरेली। विक्रामदित्य कॉलोनी निवासी वरुण गुप्ता और उनके साथी के मोबाइल से एक विवाद को निपटाने के नाम पर ठगों ने एटीएम कार्ड लिंक कराने के नाम पर करीब 35 हजार की ठगी कर ली।
वरुण ने प्रेम नगर थाने में रिपोर्ट कराई है। बताया है कि उनका विजय अग्रवाल से ब्याज के रुपये का विवाद चल रहा है। उनके पास एक नंबर से कॉल आई कि इस विवाद को निपटवा देंगे। इसके लिए आपको अपना या परिचित का एटीएम कार्ड एक वेबसाइट से लिंक कराना पड़ेगा। उन्होंने अपना कार्ड लिंक कराया तो बीस हजार से ज्यादा रकम कट गई। बाद में सुमित वैश्य का कार्ड लिंक कराया तो 14999 रुपये कट गए। अब संपर्क करने वाले सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं।