फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीदवाने के नाम पर लाखों हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला रुद्रपुर के गांव भगबाड़ा निवासी रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने करीब दो साल पहले किला क्षेत्र में चौधरी तालाब के पास रहने वाले सुनील कुमार से संपर्क कर रामगंगा के पास करीब 30 एकड़ जमीन का सौदा किया था। रमेश ने बताया कि सौदा ढाई लाख प्रति एकड़ के हिसाब से हुआ था। उनके मुताबिक सुनील ने दो बार में 30 लाख और 15 लाख रुपये लिए। जिसके बाद वह रजिस्ट्री के लिए टालमटोल करने लगा। रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो कुछ महीनों पहले सुनील ने साढे़ चार लाख का एक चेक दिया। रमेश के मुताबिक चेक बाउंस हो गया। इसके बाद से सुनील ने संपर्क बंद कर दिया। एडीजी के आदेश पर किला थाने में सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें