बरेली। हर्ष फायरिंग में तमंचा लोड करते समय फायर हो जाने से मीरा की पैठ के बरातघर में घड़ीसाज इनाम की मौत हो गई थी। इस घटना में चांद खां नाम के आरोपी के साथ ही दो अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था। मंगलवार को कटरा चांद खां निवासी चांद खां ने बारादरी थाने में सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि धोखे से गोली चल गई थी। मौके पर खून देखकर वह घबरा गया था। इसके बाद से गलियों में भटक रहा था। उसका हत्या का इरादा नहीं था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा। ब्यूरो