बरेली। मीरा की पैठ के बरातघर में रविवार रात हुई फायरिंग में एक घड़ीसाज की गोली लगने से मौत हो गई थी। सोमवार को उसके भाई ने तमंचे से फायरिंग करने वाले चांद खां के साथ दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। कहा है कि चांद ने जानबूझकर उनके भाई की हत्या की है। चांद की गिरफ्तारी को टीमें लगी हैं।
चांद के भाई ने रिपोर्ट कराई कि उनके पड़ोस में सोमवार रात वसीम के बेटे टीपू की शादी थी। उनके भाई इनाम अली भी शादी में गए थे। वहां कटरा चांद खां में ससुराल में रह रहा चांद खां अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। आरोप है कि वह पहले से ही इनाम अली से रंजिश मानता था। इसी वजह से उसने भाई को गोली मार दी और दोनों साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि मुख्य आरोपी अभी नहीं मिला है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में बारह बोर की गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। ब्यूरो