फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर चिपकाने का नहीं दिखा पुलिस पर कोई असर

Tue, 25 Jun 2019 01:29 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

लोनी। डीएलएफ में स्नैचिंग, लूट और चोरी की वारदात बढ़ने पर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने विरोध स्वरूप रविवार को इलाके में जगह जगह पोस्टर चिपकाए थे। पोस्टर में इलाके को लूटमार संभावित क्षेत्र बताते हुए सतर्क रहने की बात लिखी गई थी। लोगों का आरोप है कि इस विरोध पर पुलिस ने लोगों की कोई सुध नहीं ली।

विज्ञापन


लोनी कोतवाली की डीएलएफ कॉलोनी करीब 25 हजार की आबादी वाला क्षेत्र है। यह इलाका दिल्ली से सटा हुआ है। दिल्ली से शुक्र बाजार, प्रकाश विहार, न्यू सभापुर, संतनगर और न्यू आंनद विहार समेत अन्य डीएलएफ आने के रास्ते हैं। इन इलाकों में लोनी पुलिस की तरफ से कोई चेकिंग नहीं होती है। बदमाश आसानी से इन रास्तों पर आते हैं और वारदात कर इन्हीं रास्तों से फरार हो जाते हैं।

पिछले एक महीने में इलाके में करीब एक दर्जन से अधिक लूट, स्नैचिंग और चोरी की वारदात हो चुकी है। लेकिन पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं पा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वारदात के बाद पीड़ित पुलिस के पास जाते हैं। लेकिन पुलिसकर्मी पीड़ितों की शिकायत को बदलने की दबाव बनाकर हलकी धारा में शिकायत देने की बात कहते हैं।
विज्ञापन


बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने पर लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इन इलाकों में चेकिंग और इलाके में लगातार गश्त बढ़ा दे तो काफी हद तक डीएलएफ में क्राइम का ग्राफ घटेगा और लोगों को बाइकर्स गैंग से राहत मिलेगी।

दूसरी तरफ सीओ राजकुमार पांडेय ने कहा कि इलाके में चेकिंग व गश्त बढ़ा दी गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कुछ टीमें गठित की गई हैं। बता दें कि रविवार को डीएलएफ लोनी में स्थानीय लोगों ने ‘यह स्नैचिंग लूटमार संभावित क्षेत्र है, कृपया यहां सतर्क रहें’, यह पोस्टर लिखकर डीएलएफ इलाके में रह रहे लोगों ने अपने घरों के आगे चिपकाए थे। सोमवार को इलाके में कहीं पुलिस की गश्त नहीं दिखाई दी।

पुलिस अगर इलाके में गश्त बढ़ाए और लूटपाट करने वाले बदमाशों को मौके से ही गिरफ्तार कर ले, तो इलाके में क्राइम ग्राफ घटेगा। - पवन त्यागी निवासी डीएलएफ

डीएलएफ में बदमाश आसानी से आकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इलाके में पुलिस चौकी होने के बाद भी बदमाशों का कोई खौफ नहीं है। - सुरेश पाल निवासी एसएलएफ

स्नेचिंग, लूट और चोरी की घटना में इजाफा होने से इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। बदमाशों के डर से लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। - सुनील कुमार, निवासी डीएलएफ

डीएलएफ में हजारों की आबादी में कुछ ही पुलिस कर्मी इलाके में तैनात हैं। कम पुलिस कर्मी होने पर इलाके में वारदात बढ़ रही है। - कलाम अहमद, निवासी डीएलएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें