फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में नलों की टोंटियां चुराते रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एफसीआई कॉलोनी के घरों में घुसकर नलों की टोंटियां चुराने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। उसे इज्जत नगर थाना पुलिस के हवाले करके रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी मोहन राजपूत के घर में घुसा युवक टोंटिया खोल रहा था। बताते हैं कि इस दौरान परिवार के सदस्य सो रहे थे। इससे पहले कि वह कुछ और चोरी करता, परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर पड़ोसियों की मदद से पिटाई कर दी। बाद में पता लगा कि कुछ और पड़ोसियों की टोंटियां चोरी की गई हैं जो उसके पास मिलीं। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो अपना नाम मल्लपुर गांव निवासी राहुल बताया।
वहीं, खुशबू इन्क्लेव में जेई के घर में घुसा चोर पड़ोसियों की सक्रियता से पकड़ लिया गया। बताते हैं कि जेई आलम बदायूं में तैनात हैं। वे घर में ताला डालकर पत्नी के साथ बदायूं गए थे। रविवार दोपहर उनके घर का ताला तोड़कर चोर अंदर चोरी करने लगे। पड़ोसी ने समझा कि जेई लौट आए हैं। संदेह होने पर उन्हें कॉल की तो पता लगा कि वे तो बदायूं में ही हैं। तब पड़ोसियों ने मोर्चा लगाकर एक चोर को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। उसे रुहखंड चौकी पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें