फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिशारतगंज इलाके की युवती से अधिवक्ता ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिशारतगंज इलाके की युवती को शहर लाकर एक होटल में अधिवक्ता ने दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर कोतवाली में आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित युवती का आरोप है कि दो जून को उसे बिशारतगंज कस्बे के सैय्यद गुलजार हुसैन एडवोकेट धोखे से बरेली ले आए। शहर में बस अड्डे के पास एक होटल में ले जाकर पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोश होने पर गुलजार हुसैन ने दुष्कर्म किया और उसके पर्स में रखे 21 हजार रुपये व सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। होश आने पर घटना की जानकारी हुई। घर लौटने के बाद माता-पिता के साथ जाकर गुलजार हुसैन से मिलना चाहा तो पता चला कि आरोपी दूसरी लड़की को लेकर फरार हो गया। माता-पिता से पूछा तो जान से मारने की धमकी देने लगे। बिशारतगंज थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। परेशान होकर पीड़ित एसएसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर बुधवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें