बरेली। किला में जखीरे की बजरिया निवासी जावेद ने ममेरे भाई बिहारीपुर खत्रियान निवासी मोहम्मद फैसल के खिलाफ अमानत में खयानत और उसके तीन साथियों पर कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जावेद ने रिपोर्ट में लिखाया है कि वर्ष 2016 में वह सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। तभी फैसल उसके घर पहुंचा। उसकी पत्नी से कहा कि इस समय जमीन के काम में बहुत मुनाफा है। रुपया थोड़े ही दिन में डबल हो जाएगा। उनकी पत्नी ने भरोसा करके 1.40 लाख रुपये दे दिए। लंबे समय तक रुपया न मिला तो उन लोगों ने दबाव बनाया। तब फैसल ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। फैसल रुपये देने को टालमटोल करता रहा। इसी सदमे में उसकी पत्नी मर गई। अब उन्होंने फिर तकादा किया तो फैसल ने तीन साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली गई है। ब्यूरो