फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा दफ्तर में बदमाशों के घुसने का नहीं मिला सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार रात भाजपा कार्यालय के चौकीदार ने बदमाशों के घुसने और फायरिंग का शोर मचाया था। सोमवार को कोतवाल ने मौके पर जांच की तो कोई साक्ष्य नहीं मिला। भाजपा नेता भी चौकीदार की बातों से सहमत नहीं दिखे, इसलिए कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज वर्मा पहुंचे तो चौकीदार कृपाल सिंह ने फिर बात दोहराई। कहा कि रविवार रात बारह बजे जब वह सो रहा था तो दो बदमाशों ने हवाई फायर किया। उसकी चारपाई में लात मारी तो वह और तेज खर्राटे लेने लगा। उसने जरा सी आंख खोलकर देखा तो दो बदमाश और आ गए। वे कमरों में ताकझांक करने लगे तो वह टॉयलेट में घुस गया। पौन घंटे तक वहीं से नेताओं को कॉल करता रहा। उसके मुताबिक बदमाश छत पर ही थे। हालांकि रात में ही नेताओं के साथ चौकी चौराहा प्रभारी वेदपाल सिंह ने निरीक्षण किया तो छत पर कुछ नहीं मिला। कोतवाल ने बताया कि मेन गेट के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कोई संदिग्ध फुटेज नहीं मिली और न ही किसी पड़ोसी ने फायर सुना। कृपाल ने शायद कोई सपना देखा जिससे घबरा गया। वहीं कृपाल का कहना था कि बदमाश शायद किसी का घर समझकर घुस आए थे, दफ्तर की जानकारी होने पर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें