सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र के गांव भरगवां में साढ़े पांच माह पहले हुए मयंक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के ही आरोपी मजनू को गिरफ्तार किया है। उसने फिरौती के लिए मयंक का अपहरण किया था, पकड़े जाने के डर से हत्या कर दी।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी के नए थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर भरगवां निवासी मजनू उर्फ मदनपाल पुत्र प्यारे जो कि एक कुख्यात अपराधी हैं। जिस पर सेहरामऊ दक्षिणी थाने में पंद्रह से अधिक मुकदमे दर्ज है। सेहरामऊ दक्षिणी के चांदापुर चौराहे केे पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फिरौती मांगने के उद्देश्य से मयंक का अपहरण किया व मामला खुल जाने के डर से मयंक की हत्या कर शव को नदी मे फेंक दिया। वहीं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामला अपहरण कर हत्या करने का है हत्या में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है। ब्यूरो