फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले दामाद ने डाल दी मुश्किल में जान, बचाओ श्रीमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाने के उर्दू अनुवादक पर सास ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उनके बेटे और नातियों पर दामाद ने सीबीगंज थाने में झूठी रिपोर्ट करा दी है। उर्दू अनुवादक के खिलाफ की गई शिकायतें रद्दी की टोकरी में चली जाती हैं। कहा कि बेटे और नातियों पर दर्ज मामला खत्म कर असली दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सीबीगंज के महेशपुरा निवासी बेवा प्यारी ने एसएसपी दफ्तर में शिकायतें सुन रहे सीओ मीरगंज आलोक अग्रहरि को बताया कि वे अपने पुश्तैनी घर में बेटे और नातियों के साथ रहती हैं। उनकी दो विवाहित बेटियां उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रही थीं। उन्होंने रुपये नहीं दिए तो उन्होंने ससुरालियों से मिलकर फंसाने का प्लान बना लिया। ये कई लोग घर में घुसे और उनके साथ ही बेटे और नाती से मारपीट की। बताया कि छोटी बेटी के पति इज्जतनगर थाने में उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उनके बेटे और पढ़ाई कर रहे नातियों के खिलाफ सीबीगंज थाने में एनसीआर दर्ज करा दी है और चेतावनी दी है कि ऐसा मुकदमा लिखवाऊंगा कि पूरी जिंदगी जेल में कट जाएगी। वे लोग अपनी शिकायत लेकर सीबीगंज थाने गए तो उनके दामाद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्यारी की शिकायत पर सीओ ने सीबीगंज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। इज्जतनगर इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि उनके थाने में जो उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात हैं। उनके खिलाफ इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आएगी तो वे जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें