फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई संदिग्ध दबोचे, हो सकता है क्योलड़िया लूट का भी खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाफिजगंज में शुक्रवार शाम को बैटरी व्यवसायी के मुनीम से लूट के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच खुलासे को जुट गई है। महीने भर पहले क्योलड़िया क्षेत्र में भी इसी तरह लूट की गई थी। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। उम्मीद जताई जा रही है कि साथ में क्योलड़िया की घटना का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन

चौपुला रोड स्थित जायसवाल बैटरी कारपोरेशन फर्म के मुनीम विनय कुमार शर्मा को शुक्रवार रात हाफिजगंज थाना क्षेत्र में लूट लिया गया था। वह पिकअप गाड़ी से पेमेंट लेकर ड्राइवर अजय के साथ लौट रहे थे। राजघाट पुल पर तीन बाइक पर आए छह बदमाशों ने विनय की तमंचों की बटों से पिटाई की थी और 1.87 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया था। फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए थे। एसपी देहात संसार सिंह ने मुआयना करके घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार शाम तक संयुक्त टीम ने धरपकड़ करके कुछ स्थानीय बदमाशों को हिरासत में ले लिया। मई माह में इसी तरह की दो लूट र्हुइं थीं। इनमें 12 मई को नवाबगंज की बालाजी ट्रेडर्स फर्म के मालिक पवन गुप्ता से छह लाख रुपये लूट का मामला भी था। पवन अपने मुनीम के साथ पेमेंट लेकर क्योलड़िया से लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके लूटा था। पवन के सिर में तमंचे की बट मारी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। हालिया घटना में तीन बाइक पर छह बदमाश थे। पुलिस के मुताबिक एक ही गैंग ने एक ही तरह से घटनाओं को अंजाम दिया। चूंकि इस मामले में पिकअप गाड़ी ओवरटेक की गई इसलिए यहां ज्यादा बाइक और बदमाशों की जरूरत पड़ी होगी। पुलिस जल्द ही खुलासे की उम्मीद जता रही है। इसी प्रकार मई के प्रथम सप्ताह में सुभाषनगर में करेली के पास सराफ प्रसादी लाल साहू से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों को पेट्रोल पंप की फुटेज में भी देखा गया पर चेहरे साफ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें