फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोटें आने से हुई थी रईस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज इलाके में सोमवार को टियूलिया गांव के निकट अंडरपास और जीरो प्वाइंट के बीच पुलिया के पास एक व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त फतेहगंज पश्चिमी के इस्लामनगर निवासी रईस अहमद के रूप में हुई। रईस अहमद धंतिया गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह ईद वाले दिन घर से ईंट भट्ठा जाते समय रास्ते से लापता हो गया था। कुछ लोग रईस की हत्या की आशंका जता रहे थे। जबकि पुलिस सड़क हादसे में मौत होने की बात कह रही थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि रईस की मौत सिर में गंभीर चोटें आने से हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें