बरेली। घर वापस जा रहे युवक को दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल ने पांच लोगों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नरकुलागंज के असद खां ने बताया कि दस जून की रात आठ बजे वह दोस्त ब्रह्मपुरा निवासी शहजील के घर जा रहे थे। आरोप है कि ब्रह्मपुरा में शेर अली शाह बाबा मजार के पास अय्या उर्फ सवरेज, मीर, मुन्ना, आदिल और उवैद खड़े हुए थे। आरोप है कि सभी के पास लोहे की रॉड और असलाह थे। उन्होंने हमला कर दिया, वह किसी तरह से जान बचाकर भागा। असद ने थाना प्रेमनगर में पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो