आंवला। गांव से कस्बे की ओर आ रहे बाइक सवार को अज्ञात लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। फुंदननगर के असलम ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह बाइक से कस्बे में अपनी दुकान पर आ रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही बाइक उसकी मोटर साइकिल से छू गई। इसी को लेकर बाइक पर बैठे तीन लोग उस पर हमलावर हो गए। ब्यूरो