बरेली। एमबीए की एक छात्रा शनिवार से लापता है। परिवार वालों को तलाशने पर छात्रा का कुछ पता नहीं चला तो बारादरी थाने में तहरीर दे दी गई।
पीलीभीत बाईपास रोड स्थित राजेंद्र सिंह की बेटी महिमा रिठौरा के पास स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एमबीए की छात्रा है। आठ जून की सुबह नौ बजे महिमा कॉलेज जाने को कहकर निकली थी, जिसके बाद लौटकर घर नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद परिवार वालों ने महिमा की तलाश शुरू कर दी, लेकिन रविवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए बारादरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।