फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को गोली मारने के मामले में जांच को पहुंचे एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। प्रेमी के साथ देख बहन को गोली मारने के मामले में रविवार को एसपी देहात संसार सिंह ने जांच पड़ताल कर एसओ भुता को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को भुता के एक गांव में बहन को प्रेमी के साथ देखकर भाई ने प्रेमी पर गोली चलाई थी जो बहन के ही जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार ने शोर मचाया कि शिकारियों की गोली से बेटी घायल हुई है। हालांकि अस्पताल में बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस को देख परिजन वहां से खिसक गए। पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर लड़की व प्रेमी के परिवारों के बीच समझौता कर शादी की बात चल रही है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें