फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ड्राइवर ने होमगार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यातायात पुलिस के एक होमगार्ड की टेंपो ड्राइवर ने पिटाई कर दी और बाइक भी छीन ली। भमोरा के वाहनपुर निवासी होमगार्ड रमेश चंद्र ने बताया इन दिनों उनकी ड्यूटी यातायात पुलिस के सहयोग में है। शनिवार रात ड्यूटी करके वे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। महेशपुरा फाटक बंद था तो वे बाइक बैरियर के नीचे से निकालने लगे। थोड़ी दूर पर खड़े टेंपो से ड्राइवर गाली देने लगा। बोला- सबको नियम सिखाते हो और खुद नियम तोड़ते हो। इसी बात पर विवाद हुआ तो ड्राइवर और पांच अन्य लोगों ने होमगार्ड को पीट दिया। बाइक छीन ली। होमगार्ड के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से वे आरोपी को रामगंगा चौकी ले गए। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी महेशुपरा का राजकुमार है। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि मारपीट हुई है, बाइक लूट की बात गलत है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें