शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने रविवार देर शाम लोहा मंडी के एक घर पर छापा मारकर क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगवाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सट्टाबाजों केपास से 70 हजार रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप भी बरामद हुए हैं।
महानगर के कई इलाकों में क्रिकेट सट्टा चल रहा है। आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान भी सट्टेबाजों के कई गिरोह पकड़े जा चुके हैं। रविवार को भारत-आस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू होने के बाद सदर बाजार को सूचना मिली कि लोहा मंडी के एक घर में क्रिकेट सट्टा का रैकेट चल रहा है। पुलिस ने छापा मारकर सुमित तुली, विवेक दीक्षित, हसीब और मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया। यहां से 70 हजार रुपये नकद मिले।
पुलिस ने 22 मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप भी बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनसे रैकेट में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।