फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर महिलाओं से छेड़छाड़ पर खूब पिटा शोहदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयूब खां चौराहे पर गोलगप्पे खाती महिलाओं से शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। नशे में धुत शोहदे को महिलाओं ने जमकर पीटा और चौकी पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल ने तहरीर मांगी तो महिलाओं ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 11 बजे शहर का एक परिवार अयूब खां चौराहे पर गोलगप्पे खा रहा था। परिवार में एक पुरुष, तीन महिलाएं और कुछ बच्चे थे। तभी सिनेमाहाल से पिक्चर देखकर चार युवक नशे की हालत में निकले और वहां खड़े होकर महिलाओं को घूरने लगे। इनमें से एक ने अपनी जींस घुटनों तक उतारकर महिलाओं की ओर गलत इशारा किया। महिलाओं ने साथ में मौजूद पुरुष को यह बात बताई तो वह गुस्सा होकर उनकी ओर बढ़े। इस पर शोहदे लंबे लंबे डग रखते हुए चौराहे की तरफ चले गए। थोड़ी देर में पूरा परिवार घर जाने के लिए चौराहे पर पहुंचा और टेंपो में बैठने लगे। तब यही युवक फिर से आ धमके। एक ने महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए टेंपो वाले को सुनाकर अश्लील टिप्पणी कर दी। इसके बाद महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। बीच चौराहे उसकी जमकर धुनाई की। आसपास मौजूद भीड़ भी उन्हें पीटने को आगे बढ़ी तो आरोपी के तीन साथी उसे छोड़कर भाग खड़े हुए। लोगों ने उनका पीछा भी किया। चौकी पर मौजूद पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को पकड़ लाई। थोड़ी देर में कोतवाल पंकज वर्मा पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं से तहरीर देने को कहा पर उन्होंने मना कर दिया और चली गईं। कोतवाल ने आरोपी को कोतवाली भिजवा दिया। नशे के चलते उसका नाम पता भी मालूम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें