फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी पर देते हैं ‘महीना’, क्यों हटाएं टेंपो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज चौकी के बाहर टेंपो और ई रिक्शा लगाने वाले पुलिस को ‘महीना’ देते हैं। ये बात टेंपो को हटवाने की कोशिश कर रहे होमगार्ड से कही गई। चौकी के सामने टेंपो वालों से उगाही कर रहे दबंग ने यह कहा तो सहमे हुए होमगार्ड ने तुरंत यूटर्न ले लिया। इसके बाद ड्राइवर अकड़ के साथ वहीं टेंपो लेकर रुके रहे।
विज्ञापन

बुधवार को ईद के दिन पब्लिक और वाहनों की आवाजाही कम होने से जाम के हालात तो नहीं थे। इस बीच श्यामगंज चौकी के गेट के सामने टेंपो पहले की ही तरह बदस्तूर खड़े हुए थे। ‘अमर उजाला’ टीम ने फोटो खींचना शुरू किया तो चौराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की नजर इधर पड़ी। वह दौड़कर आया और एक टेंपो ड्राइवर से नाराजगी जताई। कहा कि यहां से टेंपो हटाओ, तुम्हारी हरकत की वजह से सबकी बदनामी होती है। ड्राइवर कुछ बोलता, इससे पहले ही यहां खड़े एक दबंग ने ही होमगार्ड को हड़का लिया। कहा कि हम चौकी पर ‘महीना’ देते हैं, जाओ यहां से, टेंपो यही लगेगा। तब होमगार्ड झेंपकर ड्यूटी पर वापस चला गया। काफी देर तक टेंपो चौकी गेट के पास खड़े रहे। बाद में सवारियां पूरी होने पर ही आगे बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें