बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के एक छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। छात्रा के पिता ने पुलिस को एक युवक को पकड़कर सौंपा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। धर्मकांटे के पास रहने वाली किशोरी स्नातक की छात्रा है। तीन दिन पर वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। उसके पिता ने पता लगाकर सितारगंज से एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवक का कहना है कि वह किशोरी को जानता तक नहीं है। पुलिस युवक से पूछताछ करके छात्रा का पता लगाने में जुटी है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता का आरोप है, पूछताछ करने के बाद ही सुराग मिल सकेगा।