बरेली। पिछले 14 साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त रविवार को किला पुलिस ने दबोच लिया। किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि कटघर मोहल्ला निवासी गणेश पुत्र एंथोनी मद्रासी के खिलाफ थाना फतेहगंज पश्चिमी में धारा 398, 401 के तहत वर्ष 2005 में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं एक दूसरा मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ था। तभी से मुल्जिम गणेश कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय अपर सत्र जिला एवं न्यायाधीश ने वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर किला पुलिस ने गणेश को गिरफ्तार किया।